News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में तेज रफ्तार स्कूटी ने ली 9वीं के छात्र की जान, दोस्त गंभीर घायल
छत्तीसगढ़

कोरबा में तेज रफ्तार स्कूटी ने ली 9वीं के छात्र की जान, दोस्त गंभीर घायल

Last updated: July 31, 2026 6:29 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 31, 2026
Share
SHARE

कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर दर्दनाक हादसे का कारण बन गई। सुनालिया मोड़ के पास स्कूटी डिवाइडर से टकराने के बाद सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह (13) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी (13) गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद परिवार और स्कूल में शोक का माहौल है।

Contents
तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई स्कूटीसिर में गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौतपरिवार और स्कूल में पसरा मातमनाबालिगों के वाहन चलाने पर फिर उठे सवाल“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान में 11 नाबालिग चालक पकड़े गए

तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई स्कूटी

जानकारी के अनुसार, मिशन रोड निवासी हर्षवर्धन सिंह और उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी बुधवार (29 जुलाई) की शाम स्कूटी से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। स्कूटी हर्षवर्धन चला रहा था।

सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क पर जा गिरे।

सिर में गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

हादसे में हर्षवर्धन का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण उसे गंभीर चोट लगी, जबकि पीछे बैठे वंशु के कंधे में फ्रैक्चर हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को हर्षवर्धन ने दम तोड़ दिया, जबकि वंशु का उपचार जारी है।

परिवार और स्कूल में पसरा मातम

महज 13 वर्ष की उम्र में हर्षवर्धन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सेंट जेवियर्स स्कूल में भी शोक का माहौल है। सहपाठी और शिक्षक इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिगों के वाहन चलाने पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों को चेतावनी देने के बावजूद नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले सामने आ रहे हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो रहे हैं।

“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान में 11 नाबालिग चालक पकड़े गए

इधर, सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 11 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सभी मामलों में कुल 22 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया।

You Might Also Like


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसें बंद करने का ऐलान, यातायात महासंघ ने सरकार के सामने रखीं 9 मांगें


Railway Special Train : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी’ प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का ऐलान


असामाजिक तत्वों ने देशी-अंग्रेजी शराब दुकानों में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मचा हड़कंप


BREAKING :देव दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को निकाला


महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर में

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
लाइफस्टाइल

उंगलियां चटकाने पर हड्डी की आवाज या कुछ और? यह है असल कारण

Arjun Mukherjee
March 24, 2025
Chhattisgarh में भीषण गर्मी का असर, आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव – अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालन
पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस; बेटे का पुराना VIDEO वायरल– कहा, पत्नी मेरी
CG BREAKING : साय सरकार का दूसरा बजट सत्र कल से होगा शुरू
CG Crime News : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपियों पर शिकंजा’ सोहेल खान का VIDEO वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?