News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम एक्टिव, इन 11 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम एक्टिव, इन 11 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Last updated: July 23, 2026 10:07 am
Arjun Mukherjee
Published: July 23, 2026
Share
Weather Update
SHARE

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून ने पूरे प्रदेश को बारिश से तरबतर कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार को राजधानी रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झड़ी देखने को मिली। प्रदेश के करीब 30 स्थानों पर भारी से अति-भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

Contents
जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम सक्रियइन जिलों में आज भारी बारिश की संभावनाबीते 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिशसारंगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश11 जिलों में अब भी बारिश की कमी

जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई में यह दूसरा मजबूत मौसम तंत्र (सिस्टम) सक्रिय हुआ है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जिलों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इससे नदियों और जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और जशपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई—

  • सूरजपुर – 190 मिमी
  • अंबिकापुर – 100 मिमी
  • रायपुर – 80 मिमी
  • रायगढ़, डोंगरगांव, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और माना – 70-70 मिमी

सारंगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक सारंगढ़ में सबसे अधिक 613 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 373 प्रतिशत अधिक है।

अन्य प्रमुख जिले—

  • जांजगीर-चांपा – 574 मिमी (सामान्य से अधिक)
  • मुंगेली – 525 मिमी (सामान्य से अधिक)
  • बिलासपुर – 492 मिमी (सामान्य से अधिक)
  • रायपुर – 150 मिमी (सामान्य स्थिति)

11 जिलों में अब भी बारिश की कमी

प्रदेश में अब तक औसतन 381 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। हालांकि कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन 11 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

इनमें प्रमुख रूप से—

  • कांकेर – 257 मिमी (50% कम)
  • सरगुजा – 249.9 मिमी (49% कम)
  • कोंडागांव – 279 मिमी
  • मोहला-मानपुर – 265 मिमी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय बने रहने और कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

You Might Also Like


हेलीकॉप्टर किराए पर करोड़ों की उड़ान, सरकार ने चार साल में खर्च किए 249 करोड़


Chhattisgarh Digital Administration : 31 दिसंबर 2025 के बाद बंद होंगी फिजिकल फाइलें, डिजिटल होगा CG प्रशासन


Chhattisgarh News : बुलडोजर बनाम आजीविका , 50 साल पुरानी दुकानों को बचाने सड़क पर उतरी हजारों की भीड़


CG News : लड़कियों ने दानपेटी चुराई, बिलासपुर पुलिस ने शुरू की तलाश


चोरी का नया स्टाइल: गाउन-मास्क पहनकर लूटी ज्वेलरी शॉप, CCTV में कैद वारदात

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Korba Breaking News
छत्तीसगढ़

Korba Breaking News : कोरबा के दीपका खदान में ट्रेलर में लगी आग, SECL फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Arjun Mukherjee
February 8, 2026
CG NEWS : CG धान खरीदी महासमुंद बना प्रदेश में नंबर-1, किसानों के भुगतान में रचा इतिहास
आनंदम् महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव: एकता, उत्साह और पारंपरिक रंगों में रंगा आयोजन
IPL 2026 : लोक संगीत की धुन पर थिरके RCB स्टार्स, रायपुर में दिखा देसी अंदाज
Liquor Dispute: दुकान बंद होने से भड़के युवक, शराब को लेकर मचा बवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?