News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > NDA Meeting : पीएम मोदी का बड़ा बयान- ‘पेपर लीक करने वालों को नहीं बख्शेंगे’, NDA संसदीय दल की बैठक में युवाओं को दिया भरोसा
देश

NDA Meeting : पीएम मोदी का बड़ा बयान- ‘पेपर लीक करने वालों को नहीं बख्शेंगे’, NDA संसदीय दल की बैठक में युवाओं को दिया भरोसा

Last updated: July 21, 2026 12:49 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 21, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली। संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करना और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करना था। NDA Meeting

Contents
पेपर लीक पर पीएम मोदी सख्तNDA नेताओं ने किया पीएम मोदी का स्वागतपीएम मोदी के सम्मान में पारित होगा बधाई प्रस्तावNCP-I बैठक से रही दूरNDA ने दिखाई एकजुटता

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

कोरबा में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, हत्या के आरोपी से लेकर लूटकांड के फरार बदमाश गिरफ्तार, अवैध लकड़ी भी जब्त

पेपर लीक पर पीएम मोदी सख्त

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल के पेपर लीक मामलों को गंभीरता से लिया है और इस दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

NDA नेताओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी पहुंचे।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जी. किशन रेड्डी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक स्थल पहुंचे।

पीएम मोदी के सम्मान में पारित होगा बधाई प्रस्ताव

बैठक में NDA सहयोगी दलों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल होने की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी गईं।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने NDA सांसदों को संबोधित किया और आगामी राजनीतिक व जनहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया।

NCP-I बैठक से रही दूर

वहीं, NDA की इस संयुक्त बैठक में नवगठित नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) शामिल नहीं हुई। बताया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा इस समूह के विलय को अभी औपचारिक मान्यता नहीं दिए जाने के कारण यह गुट बैठक से दूर रहा।

NCPI में तृणमूल कांग्रेस के कुछ बागी सांसद शामिल हैं। पार्टी ने रविवार को अपनी पहली स्वतंत्र संसदीय दल की बैठक आयोजित की थी।

NDA ने दिखाई एकजुटता

मंगल मिलन बैठक के जरिए NDA ने एकजुटता का संदेश दिया। बैठक में सरकार की नीतियों, युवाओं से जुड़े मुद्दों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

You Might Also Like


Amarnath Yatra 2026 : ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई पहले जत्थे को हरी झंडी


RBI Governor Sanjay Malhotra : आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया—कैसे सुधरेंगे बैंकिंग सेक्टर के नियम


शतरंज की तरह लड़ा गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, दुश्मन को भी नहीं पता था अगला कदम: जनरल द्विवेदी


West Bengal New Madasa Rules : बंगाल के मदरसों में राष्ट्रगीत गाना जरूरी, नया नियम लागू


स्कूल में मिड-डे मील बना जहरीला, 60 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

GoM का बड़ा फैसला: GST में 12% और 28% स्लैब खत्म, आम जरूरत की चीजें होंगी सस्ती

Arjun Mukherjee
August 21, 2025
छत्तीसगढ़: नशे में धुत चालक ने परिवार को कुचला, 2 की मौत, बाकी गंभीर
CG NEWS : नहाते समय हाथी शावक की गई जान, वन विभाग अलर्ट
Raipur Road Accident : डीएफओ की गाड़ी से बड़ा हादसा, रायपुर में नेशनल हाईवे पर मौत
CG High Court : ‘दिल्ली जैसी हवा नहीं चाहिए’, हाईकोर्ट ने आरा मिलों पर लगी रोक हटाने से किया इनकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?