News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक फायरिंग, तीन कर्मचारी घायल
देश

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक फायरिंग, तीन कर्मचारी घायल

Last updated: July 4, 2026 11:48 am
Arjun Mukherjee
Published: July 4, 2026
Share
SHARE

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली मंदिर परिसर के पास मौजूद तीन लोगों को जा लगी। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Contents
तीन कर्मचारी हुए घायलअस्पताल में उपचार जारीसुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, जांच शुरू

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है। पीएसी की 48वीं वाहिनी में तैनात जवान अमरनाथ चौहान मंदिर परिसर में सड़क किनारे ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक फायर हो गया। गोली पास की कैलाशपति माला-फूल दुकान पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों को जा लगी।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे मंदिर परिसर को सुरक्षित किया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कुछ ही देर में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

तीन कर्मचारी हुए घायल

फायरिंग की घटना में घायल हुए तीनों लोग माला-फूल की दुकान पर कार्यरत हैं। उनकी पहचान रामबाबू गौड़ (निवासी सकरकंद गली), विकास यादव (निवासी डोमरी) और निखिल गुप्ता (निवासी राजघाट) के रूप में हुई है।

बताया गया कि विकास यादव के हाथ और कमर में, रामबाबू गौड़ के पेट और हाथ में तथा निखिल गुप्ता के हाथ में गोली लगी है।

अस्पताल में उपचार जारी

घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और किसी की जान को फिलहाल खतरा नहीं है। सभी का इलाज जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, जांच शुरू

घटना के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही यह जांच की जा रही है कि कार्बाइन से गोली किन परिस्थितियों में चली। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह फायरिंग अचानक हुई, लेकिन यह तकनीकी खराबी का मामला है या मानवीय लापरवाही, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल संबंधित पीएसी जवान से पूछताछ की जा रही है तथा कार्बाइन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

You Might Also Like


6 महीने तक राशन नहीं लिया तो कार्ड होगा निष्क्रिय: केंद्र सरकार का नया आदेश


केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका


एशिया कप हॉकी से पाकिस्तान और ओमान बाहर, बांग्लादेश-कजाकिस्तान को मिला मौका; 29 अगस्त से टूर्नामेंट


PM Modi Statement : ‘घुसपैठ’ बना बड़ा मुद्दा, सीमांचल में गरमाई चुनावी जमीन


चीन की बांग्लादेश पर सख्त चेतावनी: नागरिक न करें शादी या डेटिंग, न ही खरीदें पत्नियां

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
religion

07 July 2026 Horoscope : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए अपना का राशिफल

Arjun Mukherjee
July 7, 2026
उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं:हमारा नजरिया बिल्कुल अलग
Chhattisgarh Anti Naxal Operation : सुरक्षाबलों को उड़ाने की तैयारी में थे माओवादी , बरामद हुए 3 घातक बम, मौके पर ही किया गया ब्लास्ट
मैटरनिटी फोटोशूट बना मातम’ पूल में डूबने से 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
खंडहर स्कूल में मिली मासूम की लाश, 15 दिन से था लापता; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?