News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Crime: राज ज्वैलर्स में लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
छत्तीसगढ़

Korba Crime: राज ज्वैलर्स में लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

Last updated: July 1, 2026 3:39 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 1, 2026
Share
SHARE

कटघोरा (कोरबा)। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी में बुधवार दोपहर एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की कोशिश से इलाके में सनसनी फैल गई। तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने राज ज्वैलर्स में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन दुकान संचालक के साहस और विरोध के चलते उनकी योजना पूरी तरह सफल नहीं हो सकी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Contents
महिला के भेष में पहुंचे थे बदमाशकट्टा और चाकू दिखाकर लूट की कोशिशभागते समय छोड़ गए कट्टा और बाइकपुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

महिला के भेष में पहुंचे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे तीन बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। इनमें से एक आरोपी महिला के भेष में सलवार-सूट पहनकर आया था, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। आरोपियों ने सोने की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकान संचालक को बातचीत में उलझाया और अचानक उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।

कट्टा और चाकू दिखाकर लूट की कोशिश

मिर्च पाउडर फेंकने के बाद बदमाशों ने कट्टा और चाकू की नोक पर दुकान में रखे जेवरात लूटने का प्रयास किया। इस दौरान दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने उनका डटकर विरोध किया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने चाकू से हमला किया, जबकि संचालक को दांत से काटने की भी जानकारी सामने आई है।

भागते समय छोड़ गए कट्टा और बाइक

दुकान संचालक और कर्मचारियों के विरोध के कारण बदमाश घबरा गए और जल्दबाजी में मौके से फरार हो गए। भागते समय वे अपना एक कट्टा और प्लेटिना मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कुछ आर्टिफिशियल (नकली) ज्वेलरी लेकर भागने में सफल रहे, जबकि बड़ी लूट की वारदात टल गई।

पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले कट्टे और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से छुरी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

You Might Also Like


26 जनवरी को कोरबा में चला साइलेंसर विरोधी अभियान


CG Ration Card : राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन


CG BREAKING : फांसी के फंदे पर लटकी सास’ मौत से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, बहू पर प्रताड़ना का आरोप


राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, E-KYC नहीं कराया तो लिस्ट से बाहर; प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी


बरसात में बाबा की नौटंकी! कार-बाइक के सामने लेटकर मचाया बवाल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Waste Management Law : मेहमानों की ‘सेंचुरी’ पड़ी भार , 100 से ऊपर भीड़ जुटाई तो पहले निगम को बताओ, नई गाइडलाइंस जारी

Arjun Mukherjee
March 25, 2026
NEET UG 2026 Exam Date : छात्रों के पास तैयारी का मौका , परीक्षा टलने से मिला 1 महीने का अतिरिक्त समय
Bilaspur Road Accident : बिलासपुर में सड़क हादसा किसान समेत दो की मौत
CG NEWS : घेराव के दौरान घायल हुए जवानों का हाल जानने पहुंचे पुलिस कमिश्नर’ बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Chhattisgarh Bharatmala Scam : भारतमाला लैंड स्कैम 2026 अभनपुर के पूर्व तहसीलदार शशिकांत कुर्रे 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?