News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला, कई यात्री जिंदा जले
देश

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला, कई यात्री जिंदा जले

Last updated: July 1, 2026 11:07 am
Arjun Mukherjee
Published: July 1, 2026
Share
SHARE

Delhi-Mumbai Expressway Accident :  जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस ट्रेलर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Contents
तड़के 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसाबस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकारमहिलाएं और बच्चे भी घायलपुलिस और राहत दल ने चलाया रेस्क्यू अभियानअस्पताल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

तड़के 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक यह हादसा दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित एक रेस्ट एरिया के पास तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस पहले एक खाली ट्रेलर से टकराई। टक्कर के बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के कुछ ही देर बाद बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

महिलाएं और बच्चे भी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बस की ऊपरी बर्थ पर सो रहे कई यात्री नीचे गिर पड़े। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। कुछ यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग फैलने से पहले बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

पुलिस और राहत दल ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार, डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार और एसडीएम संजू मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You Might Also Like


मतदान का रिकॉर्ड रखने वाले फॉर्म को सार्वजनिक करने की मांग लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस सांसद, पहले से लंबित है कुछ और याचिकाएं


West Bengal Assembly Election 2026 : 5 राज्यों में ‘करो या मरो’ की जंग , ममता का सीधा आरोप— समाज में झगड़ा भड़काकर सत्ता पाना चाहती है भाजपा


विधानसभा में सफाई के नियमों की अनदेखी, गुटखा थूकने पर अध्यक्ष ने दी चेतावनी


PM मोदी पर भरोसा जताते हुए बोले पुतिन- भारतीय लोग अपमान नहीं सहते


स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन का बवाल: ओवैसी-नॉनवेज से क्या रिश्ता, आदित्य-नवरात्रि में भी खाते हैं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने CG-PSC भर्ती पर जताई कड़ी नाराजगी, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Arjun Mukherjee
October 15, 2025
08 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज मिलने वाला है धन कमाने का मौका, जानिए अपना राशिफल …
CG News : मां-बेटी हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी, चौथे दोषी को मरते दम तक उम्रकैद
Dhanush Political Entry : जन्मदिन से पहले फैन क्लब की बढ़ी सक्रियता, क्या राजनीति में कदम रखेंगे तमिल सुपरस्टार धनुष?
CG Road Accident News : केल्हारी थाना अलर्ट बाइक सवार तीन युवकों की मौत के बाद फरार वाहन की तलाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?