News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > religion > Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें महास्नान, अनवसर और नवयौवन दर्शन का महत्व
religionदेश

Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें महास्नान, अनवसर और नवयौवन दर्शन का महत्व

Last updated: June 30, 2026 10:04 am
Arjun Mukherjee
Published: June 30, 2026
Share
SHARE

Jagannath Rath Yatra 2026 :  नई दिल्ली। भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा से पहले होने वाले देव स्नान पूर्णिमा (महास्नान) का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन का 108 कलशों के पवित्र एवं सुगंधित जल से अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि लंबे समय तक स्नान के बाद महाप्रभु अस्वस्थ हो जाते हैं, जिसके बाद मंदिर के कपाट करीब 15 दिनों के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु बंद कर दिए जाते हैं।

महास्नान के बाद भगवान को अनवसर (अनासार) काल में एकांतवास कराया जाता है। इस दौरान उन्हें गर्भगृह में विश्राम दिया जाता है और केवल सेवायत पुजारी उनकी सेवा एवं उपचार करते हैं। इस अवधि में आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होती।

CG Accident : पिकअप की जोरदार टक्कर से दो की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

धार्मिक परंपरा के अनुसार, लगभग 15 दिनों के विश्राम के बाद भगवान स्वस्थ माने जाते हैं। इसके बाद रथ यात्रा से एक दिन पहले नवयौवन दर्शन होते हैं, जब भक्त लंबे इंतजार के बाद महाप्रभु के दर्शन कर पाते हैं।

कब निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा 2026?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 15 जुलाई 2026 को सुबह 11:50 बजे शुरू होगी और 16 जुलाई 2026 को सुबह 8:52 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी। वहीं, 24 जुलाई 2026 को बहुदा यात्रा के साथ इस भव्य उत्सव का समापन होगा।

रथ यात्रा की विशेष परंपराएं

रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के विशाल रथों को रस्सियों से खींचते हैं। इस दौरान किसी भी पशु का उपयोग नहीं किया जाता। यात्रा शुरू होने से पहले पुरी के गजपति महाराज द्वारा ‘छेरा पहरा’ की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें सोने की झाड़ू से रथों और मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई की जाती है। यह परंपरा समानता, सेवा और विनम्रता का संदेश देती है।

You Might Also Like


President Murmu Ayodhya Visit : श्रीराम यंत्र की स्थापना और शिल्पियों का सम्मान अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा नया इतिहास


शाह का ममता पर निशाना: पहलगाम हमले पर रहीं चुप, अब ऑपरेशन सिंदूर का कर रहीं विरोध मुस्लिम वोट बैंक के लिए


मोदी का निशाना – कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक के लिए किया मुसलमानों का इस्तेमाल


किश्तवाड़ में आर्मी यूनिफॉर्म रखने-बेचने पर रोक, नेवी ने अरब सागर में दिखाई ताकत


Khan Sir’ को कोर्ट से राहत’ गिरफ्तारी पर रोक, रौशन आनंद की जमानत अर्जी खारिज

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

बेंगलुरु में पीएम मोदी: तकनीक और रक्षा में ‘मेक इन इंडिया’ से मिली ऑपरेशन सिंदूर को सफलता

Arjun Mukherjee
August 10, 2025
CG News : कोरबा में मासूम की मौत के बाद प्रशासन सख्त, दादर गांव में आवारा कुत्तों को पकड़ने चला विशेष अभियान
CG BREAKING : केंद्रीय जेल में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, महिला कैदी ने आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
नई दिल्ली में दया रोजगार (Compassionate Employment) SOP पर बैठक, आश्रित महिलाओं को नियोजन का रास्ता हुआ आसान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?