News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > Ram Mandir Offering Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, सभी 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए; करोड़ों की बरामदगी
देश

Ram Mandir Offering Theft Case : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, सभी 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए; करोड़ों की बरामदगी

Last updated: June 27, 2026 10:21 am
Arjun Mukherjee
Published: June 27, 2026
Share
SHARE

Ram Mandir Offering Theft Case :  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां रिमांड मजिस्ट्रेट ने उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। अब इस मामले की सुनवाई एंटी करप्शन कोर्ट में होगी।

Contents
सीओ आशुतोष त्रिपाठी करेंगे जांच79.85 लाख रुपये और विदेशी मुद्रा बरामदभ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में केसइस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडनएसआईटी जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआरनियुक्तियों की भी होगी जांचचांदी की ईंटें और कागभुशुंडि सुरक्षित

सीओ आशुतोष त्रिपाठी करेंगे जांच

प्रदेश शासन ने इस संवेदनशील मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष त्रिपाठी को सौंपी है। पुलिस अब एंटी करप्शन कोर्ट में आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग भी कर सकती है, ताकि मामले की गहन पूछताछ की जा सके।

Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : 1033 सवालों की बौछार के लिए तैयार विपक्ष’ 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

79.85 लाख रुपये और विदेशी मुद्रा बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 79 लाख 85 हजार 493 रुपये नकद, 1,000 अमेरिकी डॉलर और अन्य विदेशी मुद्राएं बरामद की गई हैं। यह मामला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर मंदिर के सेवकों, गणनाकर्मियों, पूर्व बैंक अधिकारी समेत आठ नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में केस

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। नए बीएनएसएस प्रावधानों के अनुसार पुलिस विवेचना के किसी भी चरण में न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है।

इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र के इस्तीफे की खबरें सोशल मीडिया और कुछ टीवी चैनलों पर वायरल हुईं। हालांकि, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और मंदिर व्यवस्थापक गोपाल राव ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि दोनों पदाधिकारियों ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।

एसआईटी जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले की शुरुआत 5 जून को हुई थी, जब मंदिर के करोड़ों रुपये के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित एसआईटी की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नियुक्तियों की भी होगी जांच

पुलिस अब यह भी जांच करेगी कि चढ़ावे की गणना के कार्य में आरोपियों की नियुक्ति किसकी सिफारिश पर की गई थी। जांच के दायरे में बैंक अधिकारियों सहित अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी शामिल होगी। बताया जा रहा है कि चढ़ावे की गणना की प्रक्रिया में करीब 40 लोग शामिल थे।

चांदी की ईंटें और कागभुशुंडि सुरक्षित

मंदिर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि दान में मिली चांदी की कागभुशुंडि और चांदी की ईंटें पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रस्ट के अनुसार, चांदी की ईंटों को सिल्वर बार में परिवर्तित कर भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है।

You Might Also Like


प्रधानमंत्री मोदी बोले: जीएसटी सुधार से भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी


Major Decision on Euthanasia : 13 साल से कोमा में युवक को ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, भारत का सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला


अमित शाह बोले – बिहार में फिर लौटना चाहता है जंगलराज, जनता दे जवाब


Vijay Thalapathy CM Oath Ceremony 2026 : भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा , शपथ लेने से पहले विजय ने कहा— “यह जीत जनता की उम्मीदों की है”


Rajya Sabha 2026 : एनसीपी प्रमुख शरद पवार का राज्यसभा का सफर जारी, निर्विरोध चुने जाने की पूरी लिस्ट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG News : रिकवरी नहीं तो जेल , तहसीलदार ने दी कड़ी चेतावनी, राशि जमा नहीं करने पर जारी हुए कुर्की और जेल वारंट

Arjun Mukherjee
May 19, 2026
Chhattisgarh Domestic Violence Case : घरेलू हिंसा का ‘अंतिम अध्याय’ , पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को खत्म किया
वेतन आयोग की शर्तें मंजूर: नए साल में केंद्रीय कर्मियों की बदलेगी किस्मत, सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव।
CG CRIME : कोरोना से पिता खो चुके दो मासूम अब अनाथ, घर में मिली मां की खून से सनी लाश
Drunk Teacher: छात्रों के बीच गाली देने वाला शिक्षक महेश राम सिदार निलंबित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?