News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > लाठी-डंडों से हमला, मौके पर मौत: कोरबा में सनसनीखेज हत्या
छत्तीसगढ़

लाठी-डंडों से हमला, मौके पर मौत: कोरबा में सनसनीखेज हत्या

Last updated: June 22, 2026 9:02 am
Arjun Mukherjee
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड स्थित रामसागर पारा में रविवार देर रात एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली आपसी विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

क्या है पूरा मामला?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 8-10 दिन पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के उद्देश्य से रविवार शाम एक युवक अपने 8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर रामसागर पारा पहुंचा। आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है।

रंजिश किसी और से… जान गई निर्दोष की
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि मृतक युवक का इस विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था। हमलावर किसी और को निशाना बनाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी हिंसा का शिकार एक निर्दोष युवक बन गया। पुरानी रंजिश की आग में एक बेकसूर की जान चली गई।

वारदात के बाद खुलेआम फरार हुए आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों का दुस्साहस भी सामने आया। वे सरेआम लाठियां लहराते हुए दर्री रोड से पावर हाउस रोड की ओर भागते नजर आए, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया।

परिजनों का आक्रोश, थाने का घेराव
घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाना पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल रामसागर पारा में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 7 आरोपी हिरासत में
इस हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दर्ज इस प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 जांच जारी, जल्द होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस जघन्य घटना ने शहर में कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like


Tragic Accident In Darbha Valley : ब्रेक फेल होने से ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत


Katghora Firing Incident : धर्म की सियासत खून-खराब तक पहुँची: लव जिहाद के नाम पर BJP नेता ने दी थी शूटरों को सुपारी, रायपुर से हुई गिरफ्तारी


प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? सचिव सुसमा की रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल


नवरात्रि की शुभकामनाएं: सीएम साय ने ‘माता के किरपा छाए सांय-सांय’ जसगीत साझा कर प्रदेशवासियों को दी बधाई


राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी“आईना देख लिया तो सच्चाई छिपाना मुश्किल होगा”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
rasifal
Astrology

09 April Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मिलेगा नया अवसर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …

Arjun Mukherjee
April 9, 2025
Mahasamund Mob Lynching : ग्रामीणों ने चोर समझकर दलित की जान ली, मुक्तिधाम के पास मिला शव छत्तीसगढ़ के महासमुंद में भीड़ का कहर, 50
CG NEWS : गड्ढों से शहरवासी परेशान, सड़क पर पुतला रखकर किया विरोध
Horoscope : 9 जनवरी 2026 का राशिफल
शर्मनाक : नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?