News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर के परीक्षा केंद्र पर हंगामा, परिजनों ने जताया विरोध
छत्तीसगढ़

रायपुर के परीक्षा केंद्र पर हंगामा, परिजनों ने जताया विरोध

Last updated: June 21, 2026 5:17 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 21, 2026
Share
SHARE

रायपुर। NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के एक परीक्षा केंद्र में गलत जानकारी के चलते एक छात्र को परीक्षा से वंचित होना पड़ा, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया।

जानकारी के अनुसार, चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय विद्यालय में एक छात्र को शुरुआती जांच के बाद अंदर प्रवेश दे दिया गया। लेकिन करीब 15 मिनट बाद उसे यह कहकर बाहर कर दिया गया कि उसका परीक्षा केंद्र कहीं और है। इस घटना के बाद छात्र और परिजनों ने स्कूल के बाहर नाराजगी जताई।

प्रदेशभर में 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा में करीब 45 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं। पूरे प्रदेश में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि रायपुर में 25 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।

National Testing Agency (NTA) की गाइडलाइन के तहत कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन और सुरक्षा जांच में करीब आधा घंटा समय लग रहा है।

जगदलपुर में NSUI का विरोध प्रदर्शन
इधर, जगदलपुर के पीजी कॉलेज के बाहर NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कुछ समय के लिए मौके पर तनाव का माहौल रहा।

केंद्रों पर अनाउंसमेंट और सख्ती
परीक्षा केंद्रों पर लगातार अनाउंसमेंट कर अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब पहले ही पेपर लीक और री-एग्जाम को लेकर विवाद बना हुआ है।

You Might Also Like


CG NEWS : नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका’ CRPF और पुलिस ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा


युवक-युवती ने की खुदकुशी? खेत में शव मिलने से फैली सनसनी


BREAKING: CGMSC घोटाला: हाई कोर्ट का सख्त रुख, अग्रिम जमानत याचिका खारिज


CG Naxal News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई नीलमड़गु के पास माओवादियों का मौत का जाल साफ


बीजेपी प्रत्याशियों की विजय रैली : फटाखों की चिंगारी से बारदाने में लगी आग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Raghav Chadha President Meeting
देश

Raghav Chadha President Meeting : राष्ट्रपति भवन में गूंज , 5 मई को राघव चड्ढा और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच गंभीर चर्चा

Arjun Mukherjee
May 4, 2026
सेना-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन: 6 आतंकवादी मारे गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद
PHE के SDO पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
CG BREAKING: साय कैबिनेट की बैठक शुरू
CG Crime News : युवती की शिकायत पर कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरक्षक गिरफ्तार, जांच जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?