News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > हत्या के प्रयास मामले में रज्जाक अली जेल भेजा गया, NSA की तैयारी
छत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास मामले में रज्जाक अली जेल भेजा गया, NSA की तैयारी

Last updated: June 19, 2026 10:28 am
Arjun Mukherjee
Published: June 19, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कुख्यात आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अब राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) और जिला बदर की कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 के तहत आरोपी रज्जाक अली और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर ने शिकायत में बताया कि जिला जेल कोरबा के पास पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने लोहे के डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गवाहों को धमकाने का भी मामला दर्ज

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा गवाहों और संबंधित लोगों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग से एक और अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन दशक से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रज्जाक अली पिछले करीब 30 वर्षों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, आगजनी, अवैध हथियार, नारकोटिक्स एक्ट समेत कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज हैं।

जिला बदर और NSA की तैयारी

आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और समाज में भय का माहौल बनाने को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर कार्यालय भेज दिया है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like


CG NEWS : भव्य सामूहिक विवाह समारोह, रायपुर में एक साथ बंधे 6412 जोड़े


CG NEWS : सड़क सुरक्षा से खिलवाड़, खतरनाक स्टंट करने पर युवती के खिलाफ केस दर्ज


IPS Dangi’s wife: IPS रतनलाल डांगी केस में नया मोड़, पत्नी की भी हुई थी मुलाकात


Transfer Breaking: राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कौन कहाँ गया


CG NEWS : विजय शर्मा का नक्सलियों से आह्वान “हथियार छोड़ें, सरकार देगी सम्मानजनक पुनर्वास”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

India vs South Africa Live : भारत–द. अफ्रीका मैच ऑनलाइन फ्री स्ट्रीमिंग , बिना सब्सक्रिप्शन लाइव मैच देखें

Arjun Mukherjee
December 3, 2025
लगातार बढ़ रहे हादसे, सड़क सुरक्षा को लेकर फूटा जनता का गुस्सा
CG NEWS : पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक’ 400 फीट ऊंचाई पर घंटों चला ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा
CM Vishnu Deo Sai : तमनार घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित होगी
CM Vishnu Deo Sai : साय सरकार की बड़ी पहल , कचरे से कंचन बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ का अहम कदम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?