News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : मरीजों को मिलेगा फायदा, बाहरी राज्यों के डॉक्टरों को मिली अनुमति
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मरीजों को मिलेगा फायदा, बाहरी राज्यों के डॉक्टरों को मिली अनुमति

Last updated: June 14, 2026 5:51 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 14, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में प्रैक्टिस या नौकरी करने के इच्छुक डॉक्टरों के लिए अब छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में अलग से पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य नहीं होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के तहत देश के किसी भी राज्य में पंजीकृत डॉक्टर अब सीधे छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव के नाम से जारी अधिसूचना में इस नियम परिवर्तन की जानकारी दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य में विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने में आसानी होगी।

अब तक राज्य के बाहर पंजीकृत चिकित्सकों को छत्तीसगढ़ में प्रैक्टिस या नौकरी शुरू करने से पहले छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीयन कराना आवश्यक था। इस प्रक्रिया में समय लगने के कारण कई डॉक्टर राज्य में सेवाएं देने से बचते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह बाध्यता समाप्त हो जाएगी।

CG NEWS : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में माल जब्त

सरकार ने यह सुविधा केवल डॉक्टरों तक सीमित नहीं रखी है। नई अधिसूचना के अनुसार नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी राहत दी गई है। अन्य राज्यों में मान्यता प्राप्त संस्थानों से पंजीकृत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मी भी अब बिना अतिरिक्त राज्य स्तरीय पंजीयन प्रक्रिया के छत्तीसगढ़ में नौकरी कर सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से सरकारी और निजी दोनों स्वास्थ्य संस्थानों को लाभ मिलेगा। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने में भी यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इससे विभिन्न राज्यों के अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए छत्तीसगढ़ में अवसर बढ़ेंगे, वहीं मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

You Might Also Like


korba Police Action : शराबी चालकों पर 2 करोड़ का जुर्माना ,SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई


Unity March : बिलासपुर में यूनिटी मार्च बना राजनीतिक ड्रामा, नेताओं ने फर्स्ट लाइन पर भिड़ंत की


Chhattisgarh Weather : न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत, सुबह-शाम की ठंड होगी कम


यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, रेलवे ने इन प्रमुख ट्रेनों को किया कैंसिल


Practical Exam : बोर्ड प्रैक्टिकल के लिए स्कूलों को जारी हुए निर्देश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

नए जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री साव ने जनता और सरकार के संयुक्त प्रयासों पर दिया जोर

Arjun Mukherjee
March 16, 2025
Child Labor Rescue : छत्तीसगढ़ की राजधानी में फैक्ट्रियों से सुरक्षित निकाले गए 7 मासूम
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : नवा रायपुर में दिखेगा रोमांच का नज़ारा, भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम करेगी एयर शो, शासन ने की निःशुल्क बस सुविधा की व्यवस्था
बेंगलुरु में पीएम मोदी: तकनीक और रक्षा में ‘मेक इन इंडिया’ से मिली ऑपरेशन सिंदूर को सफलता
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?