News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > हरदीबाजार थाना विवाद, युवकों का आरोप—पुलिस ने ली रिश्वत और की पिटाई
छत्तीसगढ़

हरदीबाजार थाना विवाद, युवकों का आरोप—पुलिस ने ली रिश्वत और की पिटाई

Last updated: June 11, 2026 6:32 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 11, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे। युवकों ने हरदीबाजार थाना प्रभारी (TI) पर मारपीट और 24 हजार रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

टंकी पर चढ़कर पेट्रोल डालकर लगाई आग
जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) सुबह पेट्रोल लेकर पानी टंकी पर चढ़ गए। वहां उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई और TI को सस्पेंड नहीं करने पर आत्मदाह की धमकी दी।

3 घंटे की मशक्कत के बाद उतारे गए नीचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे तक समझाइश और बातचीत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

मारपीट और रिश्वत का आरोप
युवकों का आरोप है कि 9 जून को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा और थाने ले जाकर लाठी-डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पीटा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे जबरन साढ़े 23 हजार रुपए लिए गए और झूठा बयान लिखवाया गया कि वे भागते समय गिर गए थे।

जुआ-सट्टा से जुड़ा है मामला
पुलिस के अनुसार, मामला जुआ-सट्टा से संबंधित है। हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों युवक जुआ फड़ संचालित करते हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को उठाने और परेशान करने के आरोप लगाए।

जांच की मांग
पूरे घटनाक्रम के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और आगे की कार्रवाई की बात कही है।

यह घटना पुलिस और आम जनता के बीच बढ़ते अविश्वास को भी उजागर करती है, जिसे दूर करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

You Might Also Like


CG Accident : ओवरस्पीड बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में दो की मौत, पांच गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी


CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र की पैरवी को 36 वकीलों का पैनल गठित, सूची जारी


CG News : नाबालिग की मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल


CG Crime News : छत्तीसगढ़ में अनैतिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार मामले में दो महिलाओं समेत 4 लोग गिरफ्तार


Jagdalpur New Year 2026 : जगदलपुर में नए साल के जश्न के लिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

किश्तवाड़ में बादल फटा : 28 की मौत, मचैल यात्रा में शामिल कई लोग बहे

Arjun Mukherjee
August 14, 2025
05 October Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे कलेक्टर और एसपी की संयुक्त बैठक
तरदा में खेत के बीच दिखा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, सुरक्षित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
CG NEWS : केंद्रीय जेल में मौतों का सिलसिला, सुरक्षा व्यवस्था पर संकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?