दिनांक 12 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के विकासनगर एवं आदर्शनगर डिस्पेंसरी में पदस्थ नर्स स्टाफ श्रीमती वी.आर. लोगन, श्रीमती अलका जोसेफ, श्रीमती सैरली थॉमस, श्रीमती राधा भगत, श्रीमती लता राठौर, श्रीमती चित्रा साहू को गिफ्ट देकर सम्मान किया गया, जिसमे इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर), महामंत्री राजू लाल सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी), कुसमुण्डा परियोजना के अध्यक्ष उवैश अहमद एवं सचिव मंतोष कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।
इस अवसर इंटक नेता सुरजीत सिंह ने कहा की आज बहुत हर्ष का दिन है, नर्स स्टाफ आज के समय में डॉक्टर की कमी के बावजूद उस कमी को पूरा कर रहे हैं, मरीजों के सेवा में पूरी तरह अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं, नर्स स्टाफ के सेवा को हमेशा और सभी प्लेटफार्म फॉर्म में सम्मान मिलना ही चाहिये, इंटक परिवार के लिये गर्व का विषय है कि आज नर्स दिवस के संध्या बेला में हम इनका सम्मान कर रहे हैं।
इस मौके पर कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्री सुबोध कुमार, डॉ. एस.के. सिन्हा, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. श्रद्धा, डॉ. श्रेया, डॉ. एन.एम. दास एवं हॉस्पिटल स्टाफ से श्री आदित्य शर्मा, श्री अंकित केरकेट्टा व श्री दादूलाल उपस्थित रहे।


