News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Road Accident
छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Last updated: April 27, 2026 11:06 am
Arjun Mukherjee
Published: April 27, 2026
Share
Road Accident
SHARE

कोरबा: जिले के कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना दर्री पुलिस थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रवेश यादव (22 वर्ष, निवासी लाटा बस्ती) अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब तीनों युवक बाइक से वापस दर्री लौट रहे थे, तभी कसनिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए प्रवेश यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जहाँ उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके दो अन्य साथियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी ट्रेलर चालक की पहचान की जा सके और उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेकिंग अक्सर जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और भारी वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

You Might Also Like


गुस्से में शिवलिंग तोड़ा, नंदी की मूर्ति समेत तालाब में फेंकी, आरोपी गिरफ्तार


दिल्ली से रायपुर जा रही फ्लाइट में खराबी, VIP पैसेंजरों के कारण मचा हड़कंप


प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने दी जान, बहन को फोन पर कहा- ‘मैने जहर खा लिया है’


Chhattisgarh Assembly LIVE : बजट सत्र का 11वां दिन, प्रश्नकाल में मंत्रियों से तीखे सवाल


Sushasan Tihar’ बना अखाड़ा’ राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, एक जवान घायल:दो से तीन आतंकी छिपे

Arjun Mukherjee
November 5, 2025
02 May Horoscope : इस राशि के जातकों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आज का दिन …
CG Naxal News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई नीलमड़गु के पास माओवादियों का मौत का जाल साफ
money laundering case: ऑनलाइन सट्टेबाजी का काला सच, ED की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?