News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कुसमुंडा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती
छत्तीसगढ़

कुसमुंडा में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

Last updated: April 17, 2026 6:06 pm
Arjun Mukherjee
Published: April 17, 2026
Share
SHARE

कुसमुंडा क्षेत्र में ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी./ओबीसी एम्प्लॉइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) श्री अरविन्द कुमार राय जी उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुधा बी सैंडे (स्टाफ ऑफिसर, एचआर, गेवरा क्षेत्र) एवं श्री एस. एल. धैर्य (खान प्रबंधक, अमेरा माइन, विश्रामपुर क्षेत्र) शामिल हुए। इसके अतिरिक्त श्री ए. विश्वास जी (महामंत्री, कोल इंडिया काउंसिल) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में श्री अभिषेक अनंत जी (समाज सेवक) एवं विशिष्ट अतिथियों में श्री अशोक शर्मा जी, श्रीमती धैर्य मैडम जी, श्रीमती भास्कर मैडम जी, श्रीमती कुरुपाली तिरपुरे जी,निखिल तिरपुरे जी,इंटक कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बी. एल. महंत जी, गोंडवाना क्लब कुसमुंडा के अध्यक्ष श्री नामेश्वर सिंह जी, पार्षदगण श्री तेज प्रताप जी, श्रीमती गीता गवेल जी, श्रीमती बाल्की कुजुर जी, श्रीमती आशा साहू जी, पूर्व पार्षद शाहिद कुजुर जी, पूर्व पार्षद संतोष राठौर जी तथा समाज सेवक रूपेश राजपूत, देव साहू एवं अश्वनी राज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे नेहरू नगर, कुसमुंडा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक में भव्य आतिशबाजी एवं बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात आदर्श नगर, कुसमुंडा स्थित सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

स्वागत भाषण काउंसिल कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन द्वारा दिया गया, जिसमें कुसमुंडा प्रबंधन के समक्ष रखे गए प्रस्तावों एवं पूर्ण किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। प्रमुख कार्यों में नेहरू नगर कुसमुंडा में डॉ. आंबेडकर चौक का निर्माण, आदिवासी शक्तिपीठ का जीर्णोद्धार तथा महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र परिसर में 14/04/2026 को बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा की स्थापना एवं अनावरण शामिल हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरु घासीदास जी के नाम से बनने वाले चौक के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध भी किया गया।

अपने उद्बोधन में श्री अशोक शर्मा जी ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए मान्यवर कांशीराम जी एवं बहन मायावती जी के सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। श्रीमती सुधा बी सैंडे जी ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन एवं महिलाओं के उत्थान हेतु उनके संवैधानिक योगदान को रेखांकित किया। श्री बी. एल. महंत जी ने काउंसिल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार राय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब का “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पर्याप्त है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रबंधन सदैव जनहित में कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नरेंद्र अनंत एवं श्री सनत भारद्वाज द्वारा किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में काउंसिल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों — क्षेत्रीय सचिव जवाहर सिंह मार्को,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष रामलाल जांगड़े, राजकुमार खूंटे, बी. पी. झाड़ू, पूरन सतनामी, परसराम, आशीष भार्गव, कृष्णा सतनामी, अभिषेक विश्वकर्मा, अनिल बंजारे, सुरेंद्र कुर्रे, नवीन विश्वकर्मा, छोटेलाल, महेंद्र कुमरे, देवनारायण, धर्मराज ध्रुव, सुबोध गड़ेवाल, नितेश बिहारे,पुष्पेंद्र आदिले,डॉ ऊषा टंडन, कमला देवी, विनीता आजाद, यशोदा जाटवर, ऊषा जांगड़े, अरुणा मार्को,पूजा भार्गव, रिया भारद्वाज, ब्रिक, लता आदिले, रोशनी, शारदा पूनम आजाद, निर्मला देवी एवं ऊषा मल्होत्रा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You Might Also Like


वन विभाग की चेतावनी: अकेले जंगल में न जाएं ग्रामीण, हाथी हैं आसपास


छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज में चोर गिरोह का आतंक, बुजुर्ग का पर्स उड़ाकर फरार हुए युवक-युवती, वारदात CCTV में कैद


Chhattisgarh News : 5 महिलाओं पर एक साथ हमला , जंगली सुअर के उग्र रूप ने पूरे इलाके में फैलाई सनसनी


जमीन विवाद हत्याकांड: चचेरे भाई की हत्या के लिए 60 हजार की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


Raipur business woman : दुकान में तोड़फोड़ और गाली-गलौज, महिला कारोबारी ने दी शिकायत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

रेखा गुप्ता के CM बनने के पीछे एक नहीं कई वजह

Arjun Mukherjee
February 20, 2025
Police line attached : सिंघनपुरी थाना से पूरा स्टाफ गायब, थाना प्रभारी अरविंद साहू लाइन अटैच
महाकुंभ- संगम पर कम भीड़, 49 लाख ने डुबकी लगाई
छात्रा की मौत के विरोध में ओडिशा बंद, ट्रेन रोकी गई, सड़क-जाम और बाजार बंद
सोनम से दूरी महसूस कर रहा था राजा, मां ने किया खुलासा- शादी से किया था इनकार, समझाने पर मना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?