News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > KORBA : टैंकर चालक केबिन में फंसा, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
छत्तीसगढ़

KORBA : टैंकर चालक केबिन में फंसा, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Last updated: April 12, 2026 11:39 am
Arjun Mukherjee
Published: April 12, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले में शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित लालघाट के पास डीजल टैंकर और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं टैंकर चालक केबिन में फंस गया।

जानकारी के मुताबिक डीजल टैंकर अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि ट्रेलर कटघोरा की दिशा में जा रहा था। लालघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

केबिन में फंसा चालक, चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे में टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

तीन घंटे तक ठप रहा यातायात
हादसे के चलते एनएच-130 पर अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों और चार पहिया गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान पर्यटन मंत्री का काफिला भी जाम में फंसा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से निकाला।

डीजल से भरे टैंकर के कारण बढ़ी चुनौती
टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ था, जिससे पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराया गया। बाद में बड़ी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।

लापरवाही बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like


korba Road Accident : कोरबा-पश्चिम एसईसीएल क्षेत्र में हादसा, निजी कंपनी कर्मचारी की जान गई


कोरबा बच्चे न होने पर विवाद, सनकी पति ने फावड़े से गला काट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट


Education Minister Gajendra Yadav : अटैचमेंट विवाद में मंत्री के सख्त रुख का असर, BEO की तबीयत खराब


मुंबई में निवेशकों से मिलेंगे सीएम विष्णुदेव साय, बताएंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं


CG Railway Station : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल क्रांति’ अब ऐप से बुक होगा ‘कुली’, यात्रियों को मिलेगी बिना इंतजार की सुविधा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

81% युवाओं की पहली पहचान भारतीय, लेकिन राजनीतिक दलों पर नहीं करते भरोसा

Arjun Mukherjee
March 21, 2025
बिहार में वोटर्स लिस्ट पर विपक्ष का हंगामा
फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल
CG News : मिड-डे-मील का कहर फूड पॉइजनिंग से 24 बच्चे प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
केमिकल प्लांट में बड़ा हादसा’ पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?