News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Sunny Leone : बजरंग दल के विरोध के बीच रायपुर में सनी लियोनी शो कैंसिल
छत्तीसगढ़मनोरंजन

Sunny Leone : बजरंग दल के विरोध के बीच रायपुर में सनी लियोनी शो कैंसिल

Last updated: February 14, 2026 4:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 14, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘बिस्मिल की महफ़िल’ को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, सनी लियोनी का रायपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। लगातार बढ़ते विवाद और हिंदूवादी संगठनों के कड़े विरोध के बीच आयोजकों ने कार्यक्रम से सनी लियोनी की उपस्थिति को वापस ले लिया है।

Contents
पुलिस प्रशासन ने नहीं दी अनुमतिबजरंग दल की ‘अंतिम चेतावनी’ का असर?आयोजकों ने साधी चुप्पी

पुलिस प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

इस मामले में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया है कि 22 फरवरी को प्रस्तावित इस बड़े आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा कोई भी आधिकारिक अनुमति (Permission) नहीं ली गई थी। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि बिना अनुमति के ऐसा कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल की ‘अंतिम चेतावनी’ का असर?

पिछले कई दिनों से बजरंग दल इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया और मैदानी स्तर पर विरोध कर रहा था। संगठन ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ बताते हुए “अश्लीलता” परोसने का आरोप लगाया था।

  • पोस्टर हटाए गए: विरोध इतना बढ़ा कि शहर में लगे पोस्टरों से पहले सनी लियोनी की तस्वीरें हटाई गईं और अब पूरा कार्यक्रम ही अधर में लटक गया है।

  • मुफ्त एंट्री पर भी विवाद: कार्यक्रम के एक पोस्टर में ‘लड़कियों के लिए फ्री एंट्री’ की बात कही गई थी, जिसे बजरंग दल ने “सांस्कृतिक हमला” करार दिया था।

“राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में हम ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन को आगाह किया गया था कि यदि यह कार्यक्रम हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है।” — रवि वाधवानी, जिला संयोजक, बजरंग दल

आयोजकों ने साधी चुप्पी

शुरुआत में आयोजकों ने सनी लियोनी का एक वीडियो मैसेज जारी कर इवेंट का जमकर प्रमोशन किया था, लेकिन अब विरोध और पुलिसिया सख्ती के बाद उन्होंने सनी लियोनी का नाम इवेंट से हटा लिया है। चर्चा है कि अब यह कार्यक्रम या तो स्थगित कर दिया जाएगा या फिर बिना किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साधारण डीजे नाइट के रूप में होगा।

You Might Also Like


CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था होगी मजबूत, हर केंद्र को 10 लाख की राशि से मिलेंगी नई सुविधाएं


Short Circuit Fire in Lift : लिफ्ट में ‘ब्लास्ट’ जैसी आहट , पॉश अपार्टमेंट में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए दर्जनों परिवार


CG Religious Freedom Bill 2026 : बस्तर से सरगुजा तक सख्त पहरा धर्मांतरण की मदद करने वालों को भी जेल, छत्तीसगढ़ में कानून हुआ और भी कड़ा


CG Breaking News : न्यायधानी में चाकूबाजी की बड़ी वारदात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


रोजगार की आस में सड़कों पर उतरे डीएड अभ्यर्थी, भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Blog

श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा मौका : महाकुंभ समापन पर अद्भुत नजारा ! एक साथ दिखेंगे 7 ग्रह

Arjun Mukherjee
February 21, 2025
CG Liquor Scam News : रसूखदारों की सिफारिश फेल, मंत्री के एक हस्ताक्षर से 29 अफसरों पर गिरफ्तारी की तलवार
Pranit More 370 Biryani Controversy : बिरयानी विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें, मेडिकल कॉलेज कर सकता है सख्त कदम
Crime News : घर के भीतर महिला पर हमला, चाकू के घाव और नशेड़ियों का खौफ; दहशत में ग्रामीण
Chhattisgarh Weather : उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग ठिठुरा; रायपुर में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?