News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : थाना के सामने जैन मंदिर में चोरी, बदमाशों ने उड़ाए 2 लाख रुपये
छत्तीसगढ़

CG NEWS : थाना के सामने जैन मंदिर में चोरी, बदमाशों ने उड़ाए 2 लाख रुपये

Last updated: February 6, 2026 2:39 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 6, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : कबीरधाम। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि थाना पंडरिया के ठीक सामने स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर भी चोरों से सुरक्षित नहीं रह सका। थाना परिसर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए तीन दान पेटियों के ताले तोड़ दिए और करीब दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर में हुई चोरी की वारदात को लेकर समाज में भारी आक्रोश है। जैन समाज के लोगों का कहना है कि जब पुलिस थाना के सामने स्थित धार्मिक स्थल ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरसगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता

इसी बीच कबीरधाम जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुछ सप्ताह पहले मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरी चोरी की साजिश का मास्टरमाइंड खुद मोबाइल टावर का इंजीनियर था। आरोपी इंजीनियर ने अंदरूनी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए गिरोह को टावरों से संबंधित अहम जानकारियां उपलब्ध कराईं, जिसके बाद चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं ने जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।


नशे में धुत युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही दर्दनाक मौत


PHE के SDO पर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात


दस बजे तक कार्यालय में उपस्थिति के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में ऑनलाइन एंट्री अवश्य करें अधिकारी-कर्मचारी: कलेक्टर


CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा बस्तर का मुद्दा ‘निजीकरण’ पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख


कलेक्टर का औचक निरीक्षण’ बरबसपुर डंप यार्ड में सुधार के निर्देश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
Astrology

26 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज संपत्ति में निवेश की बना सकते हैं योजना, जानिए अपना राशिफल …

Arjun Mukherjee
February 26, 2026
Chhattisgarh Holi Dry Day : विष्णुदेव साय का यू-टर्न होली पर खुली नहीं रहेंगी शराब दुकानें, जानें क्या है नया नियम
Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: देवी लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, आज करियर में भी दिखेंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल
रजिस्ट्री कार्यालय की लापरवाही से परेशान किसान ने खाया जहर, CM की सख्त चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अफसर
BJP Chhattisgarh Latest Update : BJP का नया आदेश संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, मुख्यालय की जिम्मेदारी मारकंडे को
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?