News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत, 19 घायल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत, 19 घायल

Last updated: June 15, 2025 3:20 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 15, 2025
Share
SHARE

कोंडागांव/सरगुजा/बालोद,. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को अलग-अलग इलाकों से सड़क दुर्घटना सामने आई है. इन सड़क हादसों में 4 लोगों ने जान गंवा दी है. वहीं 19 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

Contents
  • बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान आउट ऑफ कंट्रोल हुई बाइक 
  • बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर

कोंडागांव से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जहां शादी से लौट रहे लोगों की वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई. क्रूजर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, सभी कोंडागांव के भूमका दीगानार के पास वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. शनिवार रात करीब 10 बजे वे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई. दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई. घायलों को निजी वाहनों की मदद से फरसगांव स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मामले में पुलिस ने घटना के कारणों के जांच में जुटी हुई है.

बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान आउट ऑफ कंट्रोल हुई बाइक 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में बाइक चालाक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल है. घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, तीन युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंबे से जा टकराई. हादसा कुनिया एक्स पार्टी नर्सरी के पास हुआ है. बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दो घायल युवकों का स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य में इलाज जारी है.

बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर

तीसरा सड़क हादसा बालोद जिले से सामने आया है, जहां बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई है. हादसे में बोलरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार सवार दो लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बालोद -राजहरा मार्ग में देहान गांव के पास हादसा हुआ है. कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. बालोद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


प्रदेश में नई औद्योगिक नीति लागू, महिलाओं-निशक्तजनों और थर्ड जेंडर के सशक्तिकरण पर जोर


सड़क हादसा: बस पलटने से कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने की मदद


Naxalite Hidma : हिड़मा स्मृति वीडियो पर बवाल, 4 लाख व्यूज के बाद पुलिस एक्शन


BJP Chhattisgarh Latest Update : BJP का नया आदेश संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, मुख्यालय की जिम्मेदारी मारकंडे को


CG में रेल सेवाएं प्रभावित’ नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 14 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Promotion News : छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा, 36 अधिकारियों को प्रवर से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में पदोन्नति

Arjun Mukherjee
November 28, 2025
Cricket Rule Change 2026 : 1 अक्टूबर से क्रिकेट में महाबदलाव, 73 नियमों में संशोधन
डीएमएफ घोटाले में बड़ा मोड़: चार आरोपियों की याचिका रद्द, जांच एजेंसियों को राहत
06 July Horoscope : इस राशि के व्यापारियों को आज होगा लाभ, तगड़े मुनाफे के बन रहे हैं योग …
नक्सल प्रभावित इलाके में मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, हथियार बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?