हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसईसीएल, कुसमुंडा क्षेत्र में हिंदी पखवाडा का आयोजन किया गया. पखवाडा का आयोजन 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक किया गया. पखवाडा में अधिक से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी भाग ले सके इस लिए सभी कार्यालयों में आयोजन तथा प्रतियोगिता सम्बन्धी जानकारी तथा प्रचार-प्रसार किया गया. हिंदी निबंध. विषयः- सोशल मीडिया का समाज पर प्रभाव, हिंदी टिप्पण आलेखन, हिंदी व्याकरण ज्ञान, हिंदी स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिताः विषयः देश के विकास पर राजभाषा का योगदान इत्यादि विषयों पर कार्यक्रम तथा प्रतियोगित का आयोजन किया, जिसमे सभी कर्मचारी एवं अधिकारी ने बढ़-चढ़ का भाग लिया.
दिनांक 29.09.2025 को कार्यक्रम का समापन, क्षेत्रीय मुख्यालय के सभागार में किया गया, तथा 30 विजयी प्रतिभागीओं को पुरुस्कार वितरण किया गया. साथ ही निर्णायक मंडल तथा कार्यक्रम के सञ्चालन हेतु कर्मियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (सञ्चालन), श्री अरबिंद कुमार राय थे तथा कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती सरिता यादव, सहायक प्रबंधक (एच आर) द्वारा किया गया.
यह कार्यक्रम पूरा एक पखवाडा चला जो 14 सितम्बर से प्रारंभ हुआ जिसमे क्षेत्रीय महाप्रबंध श्री सचिन तानाजी पाटिल के नेतृत्व में जो क्षेत्रीय राजभाषा के पदेनं अध्यक्ष है एवं श्री वीरेन्द्र कुमार, स्टाफ अधिकारी (एचआर) जो क्षेत्रीय राजभाषा समिति के पदेन सचिव है, एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी एवं कर्मचारी के उपस्थिति एवं प्रतिभागिता से यह कार्यक्रम आज दिनांक 29.5.2025 को संपन्न हुआ.
यह पूरे पखवाडे का तिथिवार कार्यक्रम का सञ्चालन श्री पी. के. सिंह, प्रबंधक (एचआर) तथा श्री सीता राम चौहान, सहायक प्रबंधक (एचआर) द्वारा किया गया.
I

