News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > भीड़ का तांडव: वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में 3 की मौत, पुलिस पर हमला
छत्तीसगढ़

भीड़ का तांडव: वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में 3 की मौत, पुलिस पर हमला

Last updated: April 13, 2025 10:19 am
Arjun Mukherjee
Published: April 13, 2025
Share
SHARE

मुर्शिदाबाद  वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, हुगली और मालदा जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 के करीब पुलिसकर्मी घायल हैं। 138 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कई वाहनों की आग लगाई गई, दुकानों-घरों में तोड़फोड़ कर लूट भी की गई। राज्य में वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है।

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बल के 1600 जवान तैनात किए हैं। कुल 16 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 300 के करीब BSF जवान तैनात हैं। इनके अलावा 5 कंपनियां अतिरिक्त तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त वाले इलाकों में इंटरनेट बैन है। धारा 144 भी लागू है।

जिन लोगों की मौत हुई उनमें धुलियान में रहने वाले पिता-पुत्र हैं। हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर हरगोविंद दास (पिता) और चंदन दास (बेटे) को मार डाला। दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। तीसरा युवक शुक्रवार को गोली लगने से घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।

पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें केंद्रीय बल की तैनाती और हिंसा की जांच NIA से कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए।

जस्टिस सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा- हम उन रिपोर्ट्स पर आंखें मूंद नहीं सकते जो सामने आई हैं। इनमें राज्य के कुछ जिलों में बर्बरता दिखाई देती है। मुर्शिदाबाद के अलावा जहां भी हिंसा नजर आती है, वहां केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाए।

केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव-डीजीपी से की बात

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा।

ADG (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- आज (शनिवार) की घटना का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। पुलिस की ओर से गोली नहीं चली है, BSF की ओर से हो सकता है। ये शुरुआती जानकारी है। घायल खतरे से बाहर है।

ममता बोलीं- दंगा न करें, सबकी जान कीमती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा- वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं।

मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में 11 अप्रैल को हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी थी और पुलिस पर पथराव किया था। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए थे। इस दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे। दोनों का इलाज जारी है।

You Might Also Like


CG News : बलौदाबाजार ब्रेकिंग अज्ञात ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, 3 की जान गई


सांसद बने शिक्षक, स्कूल में ली हिंदी की कक्षा


सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ीं पारो हप्का और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी


रायगढ़ में आग का तांडव: ट्रांसफॉर्मर स्टोर में भयानक हादसा, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा


Raipur Bhilai ISIS Case : छत्तीसगढ़ ATS ने किया बड़ा खुलासा, 2 नाबालिग ISIS नेटवर्क में फंसे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
Astrology

16 April 2026 Horoscope : धनु राशि वालों को व्यापार में मिल सकती है खुशखबरी, जानिए आपकी राशि में क्या है खास …

Arjun Mukherjee
April 16, 2026
Murder News : आधी रात को ‘मौत का तांडव’ , पति-पत्नी की हत्या, मुलमला पुलिस ने शुरू की कातिलों की तलाश
Death of young man: CG-07 बाइक हादसा, हाईवे पर मिला शव, पुलिस कर रही जांच
वॉक करते वक्त 8 आम गलतियों से हो सकता है दिल को नुकसान, जानें कैसे करें सुधार
पार्किंग को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?