News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > राशिफल > 26 July 2026 Rashifal : इस राशि के जातकों को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Horoscope
राशिफल

26 July 2026 Rashifal : इस राशि के जातकों को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Last updated: July 26, 2026 10:14 am
Arjun Mukherjee
Published: July 26, 2026
Share
Horoscope
SHARE

मेष राशि – पॉजिटिव- आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें. इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है. इसका सही उपयोग करें. नेगेटिव- दूसरों की बातों और बेकार की गतिविधियों में समय न गंवाएं. यात्रा का कार्यक्रम बन रहा है तो फिलहाल टाल दें. इस यात्रा से समय और पैसा खर्च होने के अलावा कोई खास फायदा नहीं होगा. पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है.

वृष राशि – पॉजिटिव- आज कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं. इनके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. इसलिए भावुकता के बजाय समझदारी से फैसले लें. नजदीकी रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद बातचीत हो सकती है. घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी. नेगेटिव- निजी मामलों को लेकर कुछ अव्यवस्था रह सकती है. परिवार के किसी सदस्य की निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों से आपका मन दुखी रहेगा. फिलहाल आने-जाने या यात्रा से जुड़े काम टालना बेहतर होगा. इनमें समय खराब होने के अलावा कोई खास नतीजा नहीं मिलेगा.

मिथुन राशि – पॉजिटिव- आज फोन कॉल से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा. तनाव दूर होने से आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे. किसी नजदीकी रिश्तेदार से कीमती उपहार मिलने के योग हैं. नेगेटिव- सावधान रहें, धर्म के नाम पर कोई व्यक्ति आपसे पैसा ऐंठने की कोशिश कर सकता है. दूसरों की बातों में न आएं और अपने फैसलों पर भरोसा रखें. सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से आपकी मानसिक स्थिति में अच्छा बदलाव आएगा.

कर्क राशि – पॉजिटिव- किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी. प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है. नेगेटिव- अपनी फाइलें और जरूरी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें. इनके खोने या गलत जगह रखने से परेशानी हो सकती है. घर में छोटी सी बात पर बिना वजह तनाव बन सकता है. ज्यादा गुस्सा करने से बचें. कुछ समय अकेले रहकर अपने विचारों को समझने की कोशिश करें.

सिंह राशि – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और संपर्क का दायरा बढ़ेगा. रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस पाने के लिए समय अनुकूल है. इसके लिए कोशिश करते रहें. विद्यार्थियों को किसी विषय से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा. नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. प्रॉपर्टी से जुड़े काम को लेकर तनाव रह सकता है. किसी मीटिंग या बातचीत से पहले अपने मुद्दे तय कर लें. गलत शब्दों के इस्तेमाल से बाद में पछताना पड़ सकता है.

कन्या राशि – पॉजिटिव- आज आसपास का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा. घर में सुधार या बदलाव की योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर करने के लिए समय अच्छा है. नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय अपना स्वभाव सहज रखें. इस समय यात्रा करना फायदेमंद नहीं रहेगा. मन में अस्थिरता बनी रहने से फैसले लेने में परेशानी हो सकती है.

तुला राशि – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी. पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक मामला सुलझाने के लिए समय अनुकूल है. दोस्तों और जानकारों के साथ फोन और सोशल मीडिया के जरिये संपर्क बनाए रखें. ये संपर्क आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल सकते हैं. नेगेटिव- पैसों से जुड़ी परेशानी के कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है. इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है. नजदीकी रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत करने पर किसी समस्या का समाधान मिल सकता है. युवाओं को करियर के साथ अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देना होगा.

वृश्चिक राशि – पॉजिटिव- कोई खुशखबरी मिलने से आप प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे. दिनचर्या सुखद रहेगी. युवाओं को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी. मानसिक शांति के लिए किसी शांत या धार्मिक जगह जाने का विचार बन सकता है. नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला परेशानी बढ़ा सकता है. इसका असर संबंधों पर भी पड़ सकता है. अपनी बात शांत तरीके से रखें. बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक करने से उनका स्वभाव जिद्दी हो सकता है.

धनु राशि – पॉजिटिव- नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका फैसला सही साबित हो सकता है. लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे. किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. नेगेटिव- एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं. इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. उधार से जुड़ा लेनदेन न करें. विद्यार्थी ज्यादा सोच-विचार करने के कारण हाथ में आया अच्छा मौका गंवा सकते हैं.

मकर राशि – पॉजिटिव- आज किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें. इससे कोई खुशखबरी मिल सकती है. मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें. पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. नेगेटिव- बच्चों की समस्याएं शांत तरीके से सुलझाएं. ज्यादा डांटने या गुस्सा करने से उनके मन में हीन भावना आ सकती है. कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

कुंभ राशि – पॉजिटिव- व्यस्त दिनचर्या में अपने आराम के लिए भी समय निकालें. इससे रोजमर्रा के तनाव और थकान से राहत मिलेगी. युवाओं को अच्छी जॉब से जुड़ी सूचना मिल सकती है. जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी. नेगेटिव- लेनदेन से जुड़े काम पूरी सावधानी से करें. लापरवाही के कारण बनता हुआ काम बीच में रुक सकता है. परिवार के लोगों के कामों में ज्यादा रोक-टोक करने से उन्हें परेशानी हो सकती है. अपनी भावनाओं पर काबू रखें.

मीन राशि – पॉजिटिव- निजी व्यस्तता के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा. इससे संतुष्टि मिलेगी. आज अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. दृढ़ निश्चय से मुश्किल काम भी पूरे करने की क्षमता रहेगी. नेगेटिव- परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद बढ़ सकता है. समय रहते इसका समाधान करें. बेकार के खर्चों में कटौती करने से आर्थिक समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है. जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें.

You Might Also Like


02 September Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति नहीं रहेगी अच्छी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …


06 March Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …


11 December Horoscope : इस राशि के जातकों को बिजनेस में मिलने वाला है लाभ, पार्टनर का मिलेगा जबरदस्त सपोर्ट …


Horoscope: 16 अक्टूबर 2025 का राशिफल


Horoscope : 16 नवंबर 2025 का राशिफल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में नई आबकारी नीति लागू, होली पर शराब दुकान खोलने-बंद करने का अंतिम फैसला अब कलेक्टर के हाथ

Arjun Mukherjee
February 18, 2026
‘सिर्फ नाम नहीं चाहिए इंसाफ’ – दुर्ग कांड में पीड़िता की मां की भावुक अपील
छत्तीसगढ़ में कोरोना के फिर बढ़े कदम: आज मिले 5 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर हुए 45
चुनाव प्रक्रिया होगी और सरल, ECINET ऐप से मिलेगी 40 से ज्यादा सेवाएं
मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट: सुरक्षा कड़ी, इंटरनेट सेवाओं पर रोक की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?