एसईसीएल दीपका क्षेत्र में एटक यूनियन को फिर बड़ा झटका लगा है, एटक दीपका क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य रहे सत्येंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे एटक के 25 सदस्यों ने एक साथ एटक यूनियन को अलविदा कहते हुये बीते दिनों एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थाम लिया है।
विदित हो कि दिनांक 25.02.2026 को एसईसीएल दीपका क्षेत्र के एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन कार्यालय मे बैठक आयोजित किया गया था, उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे एसईकेएमसी (इंटक), एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य श्री गोपाल नारायण सिंह जी, सह-अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री संदीप चौधरी जी , अतिथि के रूप मे कुसमुण्डा क्षेत्र के महामंत्री राजू लाल सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में एटक को अलविदा कर सत्येंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाल, बसंत कुमार मिंज सहित 25 कर्मचारियों ने एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थामा।
उक्त बैठक को सफल बनाने मे इंटक दीपका क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश सिंह, महामंत्री संजीव शर्मा, दीपका परियोजना के अध्यक्ष रसूल, सचिव रामकुमार का विशेष योगदान रहा।


