News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सब्जी कैरेट्स में छिपा रखा था 243 किलो गांजा: पुलिस ने नाकेबंदी कर दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सब्जी कैरेट्स में छिपा रखा था 243 किलो गांजा: पुलिस ने नाकेबंदी कर दो तस्कर गिरफ्तार

Last updated: March 31, 2025 7:38 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 31, 2025
Share
SHARE

डोंगरगढ़. नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 243.54 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 36.53 लाख रुपए आंकी गई है. हैरानी की बात यह थी कि तस्करों ने इसे सब्जी की कैरेट्स के नीचे छुपा रखा था और इसे मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र तक पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी पूरी योजना ध्वस्त कर दी.

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप राजनांदगांव के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर रवाना होने वाली है. इस पर पुलिस हरकत में आई और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के नेतृत्व में बोरतलाव पुलिस की संयुक्त टीम को अलर्ट किया गया. पुलिस ने डोंगरगढ़ से महाराष्ट्र जाने वाली सड़क पर स्थित बिरे पुलिया, चांद-सूरज मेन रोड और ग्राम बोरतलाव के पास नाकेबंदी की. देर रात एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप (CG-10-BQ-0634) वहां आती दिखी. जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, वाहन में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दो तस्करों को मौके पर ही धर दबोचा गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला.

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था. ऊपर से सब्जी की कैरेट्स से भरी गाड़ी के नीचे 08 प्लास्टिक बोरियों में ठूंस-ठूंस कर गांजा रखा गया था. इसे तौला गया तो वजन 243.54 किलो निकला और बाजार कीमत 36.53 लाख रुपए आंकी गई. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करों की बोलेरो पिकअप (कीमत 5 लाख रुपये) और 4 मोबाइल फोन (कीमत 11,000 रुपये) भी जब्त कर लिए. गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिलावर अली (46 वर्ष) निवासी ग्राम झलमला जिला बिलासपुर और संतोष पाल (36 वर्ष) निवासी ग्राम नक्टा जिला रायपुर के रूप में हुई. दोनों ही अपराध की दुनिया में पहले से नामचीन रहे हैं. दिलावर अली के खिलाफ हत्या और चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि संतोष पाल पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत बागनदी, मंदिर हसौद और जगदलपुर में पकड़ा जा चुका है.

प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने कबूल किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. फरार आरोपी की तलाश जारी है. इस मामले में बोरतलाव थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा. यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और चुस्ती का नतीजा है, जिसने नशे के इस बड़े जखीरे को बाजार में पहुंचने से पहले ही रोक दिया.

PF बैलेंस चेक करने का नया तरीका: UAN नंबर की जरूरत नहीं, ये टिप्स अपनाएं


भाजी तोड़ने गईं महिलाएं बिजली की चपेट में आईं, मौके पर मौत


कोरबा में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, पटवारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया


Electric Pole Damaged : विद्युत पोल क्षति मामले में विशेष न्यायालय का बड़ा आदेश, जुर्माना व क्षतिपूर्ति तय


भारतमाला प्रोजेक्ट में 324 करोड़ का घोटाला: डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे निलंबित, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी


Women Fight Video Viral : दो महिलाओं ने मिलकर तीसरी की पिटाई, बाल खींचकर किया हमला

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

मोहन भागवत का बयान: भारत में कोई अहिंदू नहीं, मुसलमान-ईसाई भी हिंदू पूर्वजों की संतान

Arjun Mukherjee
November 9, 2025
President Draupadi Murmu : अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होगा भव्य आयोजन
राहुल गांधी का बयान- “सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही, मेरे सवालों पर कोई जवाब नहीं”
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, देर रात बिजली विभाग के दफ्तर में किया हंगामा
PM मोदी ने एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?