News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा के जंगलों में 21 हाथियों का दल पहुंचा, गांवों में फैली दहशत
छत्तीसगढ़

कोरबा के जंगलों में 21 हाथियों का दल पहुंचा, गांवों में फैली दहशत

Last updated: July 22, 2025 4:11 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

कोरबा : वनमंडल कोरबा के जंगलों में हाथियों का एक और दल पहुंच गया है जिससे ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। हाथियों के इस दल में 21 सदस्य हैं जो रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल के हाथी परिक्षेत्र से बीती रात कुदमुरा पहुंचे। हाथियों का दल यहां के जंगलों में कुछ देर एक साथ विचरण करने के बाद इसमें से 6 हाथी दल से अलग हुए और आगे बढक़र पसरखेत रेंज के कोल्गा सर्किल पहुंच गए जबकि 15 हाथी कुदमुरा सर्किल के जंगल में विचरण कर रहे हैं। पसरखेत पहुंचे हाथियों ने आते ही उत्पात मचाया और ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर वहां लगे धान के फसल को रौंद दिया। जिससे तीन ग्रामीण प्रभावित हुए हैं, उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और हाथियों की निगरानी करने के साथ आसपास के गांवों में मुनादी कराने का अभियान शुरू किया। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। ज्ञात रहे 22 हाथी पहले से ही कोरबा वनमंडल में घूम रहे हैं जिनमें से 21 हाथी कोरबा रेंज अंतर्गत कोरकोमा व केरवा के बीच झुंझमार जंगल में हैं जबकि एक दंतैल कोरबा के आसपास अकेला विचरणरत है।

कोरबा रेंज में मौजूद हाथियों ने फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में घूम रहे हाथियों की निगरानी ड्रोन कैमरे व मैदानी अमले द्वारा लगातार की जा रही है। हाथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। उधर कटघोरा वनमंडल के एतमानगर, जटगा व केंदई रेंज में भी हाथी समस्या लगातार जारी है। यहां के जंगलों में 46 के लगभग हाथी अलग-अलग झुंडों में विचरण कर रहे हैं।


खून से लथपथ मिली रानू की लाश: डॉग स्क्वायड की मदद से पकड़ा गया हत्यारा, ट्रक में सो रहा था आरोपी राहुल


8 लाख के इनामी समेत 11 नक्सलियों ने हथियार डाले, बड़ेसट्टी गांव ने तोड़ा डर का दायरा


IAS Transfer : बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी


CG News : जंगल से गांव तक भालुओं की हलचल, जैतपूरी–रामचुआ में डर का माहौल


कोरबा सलमा सुल्ताना हत्याकांड में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, हत्या के बाद सिगरेट पीते हुए गाना गुनगुनाता दिखा आरोपी मधुर साहू

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Unique Case In Jashpur : थाने में बनी सहमति, शिव मंदिर में दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

Arjun Mukherjee
January 21, 2026
राज्यपाल की समीक्षा बैठकों पर सियासत गर्म: बैज बोले- अघोषित राष्ट्रपति शासन
गुड़ाखू के विवाद में युवक की पिटाई, पसली टूटी, चेहरा जख्मी
Dhirendra Krishna Shastri Katha Bhilai : भिलाई में हनुमंत कथा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद
कोरबा-चांपा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अक्षय की मौत, जीजा घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?